03, Sep 2026
प्रिय अभिभावकगण,
क्या आपके बच्चे की आयु 18 वर्ष या उससे अधिक है?
क्या उनके पास परिवहन विभाग द्वारा जारी वैधानिक ड्राइविंग लाइसेंस है?
क्या लाइसेंस होने के साथ-साथ वे हेलमेट पहनकर ही दोपहिया वाहन चलाते हैं?
यदि उपरोक्त प्रश्नों का उत्तर "नहीं" में है, तो कृपया अपने बच्चों को बाइक / बुलेट / स्कूटी/कार आदि वाहन न दें। ऐसा करना न केवल ग़ैरक़ानूनी है, बल्कि बच्चों की सुरक्षा के लिए भी गंभीर ख़तरा है।
बच्चे परिपक्व नहीं होते, सड़कों पर गति बहुत तेज़ होती है, और दुर्घटना की स्थिति में अनहोनी भी हो सकती है। ऐसे में बच्चों को नियमों का पालन सिखाना और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करना प्रत्येक अभिभावक का भी कर्तव्य है।
बच्चों की सुरक्षा से सम्बंधित किसी भी ग़ैरक़ानूनी कार्य को करने में विद्यालय से किसी प्रकार के सहयोग की अपेक्षा न करें।
आइए, हम सब मिलकर बच्चों को क़ानून का पालन करने वाला और सुरक्षित नागरिक बनाने में सहयोग करें।
सादर
टीम ज्ञानस्थली