06, Apr 2026
प्रिय अभिभावक,
बच्चों की पढ़ाई अथवा अन्य किसी भी प्रकार की समस्या/सुझाव के लिए आप विद्यालय ऐप के माध्यम से किसी भी समय अपना संदेश प्रेषित कर सकते हैं। विद्यालय ऐप पर प्राप्त प्रत्येक फीडबैक को गंभीरता से लेते हुए उस पर आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित की जाती है।
यदि आप किसी विशेष विषय पर मुझसे व्यक्तिगत रूप से भेंट करना चाहते हैं, तो कृपया कार्य दिवसों (सोमवार से शुक्रवार) में दोपहर 1:00 बजे से 2:00 बजे के बीच विद्यालय कार्यालय में संपर्क करें। यह निर्धारित समय विद्यार्थियों को पर्याप्त ध्यान देने एवं विद्यालय की व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के उद्देश्य से तय किया गया है। इससे आपके समय का भी सदुपयोग होगा।
किसी भी अपरिहार्य परिस्थिति में, मैं सदैव आपकी सहायता के लिए उपलब्ध रहूंगा।
आपके सहयोग के लिए हार्दिक धन्यवाद।
सादर,
दीपक कुमार धीमान
प्रधानाचार्य
Dear Parents,
For any concern, feedback, or suggestions regarding your child’s studies or other related matters, you may send your message at any time through the school app. Every feedback received via the app is taken seriously, and appropriate action is ensured.
If you wish to meet me personally regarding any specific matter, you are requested to visit the school office on working days (Monday to Friday) between 1:00 PM and 2:00 PM. This scheduled time helps ensure that students receive adequate attention and supports the smooth functioning of the school. It will also help in saving your valuable time.
In case of any unavoidable situation, I shall always remain available to assist you.
Thank you for your cooperation.
Regards,
Deepak Kumar Dhiman
Principal